Dark Mode
बांसवाड़ा हिंसा : तीस से अधिक मकान जले, छह संदिग्ध हिरासत में

बांसवाड़ा हिंसा : तीस से अधिक मकान जले, छह संदिग्ध हिरासत में

बांसवाड़ा। जिले के मोटा गांव थाना क्षेत्र स्थित टामटिया आड़ा गांव में युवक की हत्या के बाद उपजा आक्रोश हिंसक रूप ले गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घरों पर हमला कर तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना में 30 से अधिक कच्चे मकान जलकर खाक हो गए, जबकि कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मृतक गोविंद की हत्या के मामले में उसके पिता छगन की रिपोर्ट पर नानु उर्फ नानालाल, विजय, सुनील, अनिल, रूपा, देवीलाल, गणेश, भरत, नरेश, हालिया, अनिल कटारा और हरीश डामोर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है तथा वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!