Dark Mode
हथियार तस्कर गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कारतूस बरामद

हथियार तस्कर गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कारतूस बरामद

झुंझुनू। झुंझुनू जिले में गुढ़ागौड़जी पुलिस ने बुधवार को सादा वर्दी में घेराबंदी कर हथियार सप्लाई के इरादे से घूम रहे युवक को अवैध पिस्टल और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर जोधपुर स्वीट्स होटल के पास कार्रवाई कर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया।

गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन ने बताया कि अवैध हथियार सप्लाई की सूचना मिलने पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। 18 मार्च को उपनिरीक्षक भींवाराम मय जाब्ता भौड़की रोड टोडी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि देलसर निवासी अरविन्द उर्फ सोनू पिछले दो-तीन दिनों से अवैध हथियार लेकर बेचने के उद्देश्य से घूम रहा है। आरोपी उदयपुरवाटी रोड स्थित जोधपुर स्वीट्स होटल के पास किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस टीम ने सादा वर्दी में पहुंचकर घेराबंदी की।

होटल के पास पुलिस को बताए हुलिए का युवक मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविन्द खींचड़ उर्फ सोनू (25) पुत्र विनोद कुमार निवासी देलसर थाना नवलगढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हथियार किससे लिया गया और किसे बेचने वाला था, साथ ही उसके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!