Dark Mode
सोशल मीडिया पर जातीय अराजकता एवं वर्ग विद्वेष फैलाने का आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर जातीय अराजकता एवं वर्ग विद्वेष फैलाने का आरोपी गिरफ्तार

जालौर। जालौर पुलिस द्वारा में सामान्य सड़क दुर्घटना को दलित आदिवासी की हत्या करने का मिथ्या आरोप लगा वर्ग विशेष में वैमनस्यता व घृणा की भावना उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को आरोपी गोपाराम उर्फ गोपाल परमार पुत्र भुबा राम निवासी सनवाड़ा थाना अनादरा जिला सिरोही को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ज्ञान चन्द्र यादव ने बताया कि 24 मार्च को सुराणा में स्टेट हाईवे क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल परसराम भील पुत्र पदमाराम भील (27) निवासी सुराणा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटनाक्रम को लेकर गोपाराम उर्फ गोपाल परमार द्वारा सोशल मीडिया पर हत्या का मिथ्या आरोप लगा क्षेत्र में जातीय वर्ग विशेष में वैमनस्यता व घृणा की भावना उत्पन्न की। जिससे क्षेत्र की विभिन्न जातियों में आपसी सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव व लोक शांति में विघ्न उत्पन्न हुआ।
आरोपी ने सामान्य दुर्घटना के घटनाक्रम को दलित आदिवासी की हत्या का आरोप लगाकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में थाना सायला का घेराव करने का कह थाना क्षेत्र की विभिन्न जातियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न की। इस पर आईपीसी व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल व सीओ गौतम जैन के सुपरविजन एवं एसएचओ रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने आमजन से अपील भी की है कि सोशल मीडिया पर ऐसे भ्रामक पोस्ट या मैसेज नहीं भेजें जिससे जातीय अराजकता या वर्ग विद्वेष उत्पन्न हो। ऐसी पोस्टों व भेजने वालों पर जिला पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!