जयपुर में गाड़ी को लेकर विवाद, युवक की मौत
जयपुर। जयपुर शहर में गाड़ी को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई,जिसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शिवाजी नगर कालवाड़ इलाके की है। हमले में विनोद योगी की मौत हुई है। हॉस्पिटल में परिजनों ने कोहराम मचा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।