डूंगरपुर में शराब से भरी कार पकड़ी
डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले की रामसागड़ा थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक कार पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया और 11 कार्टन अवैध शराब जब्त की है।
रामसागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया ने बताया कि अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को एक कार से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गेसू का वागा (वीरपुर) में नाकाबंदी की।
पीछे पर सीट पर भरी थी शराब
मुखबिर द्वारा बताई गई एक लग्जरी कार को आते देख उसे रोकने का इशारा किया गया। कार रुकवाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें पीछे की सीट पर अवैध शराब की पेटियां भरी मिलीं। शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात भी नहीं पाए गए।
शराब और कार जब्त, जांच जारी
पुलिस ने मौके से दीपसिंह चौहान (30) निवासी महादेव वाली फली, थाना मेघरेज, जिला अरावली (गुजरात) और जिग्नेश भाई (27) निवासी पांचाल सात फली, थाना ईसरी, जिला अरावली (गुजरात) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कार से कुल 11 कार्टन अवैध शराब जब्त की है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले में गुजरात के शराब माफियाओं को पकड़ने का प्रयास कर रही है।