Dark Mode
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 31 लाख की ठगी

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 31 लाख की ठगी

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में एक व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर की गई साइबर ठगी के मामले में साइबर थाने ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 31.50 लाख रुपए में से 20.85 लाख रुपए होल्ड कराकर खाते में रिफंड करा दिए।


यह था मामला
साइबर थाने के बाबूलाल ने बताया की सुभाषनगर निवासी भरत सिंह चुंडावत ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि अज्ञात ठगों ने ऑनलाइन निवेश और अधिक मुनाफे का झांसा देकर उनसे विभिन्न बैंक खातों में 31.50 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।


बैंक के अधिकारियों से बात कर राशि फ्रिज करवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारियों से कॉर्डिनेश कर ठगी गई राशि को ट्रैक किया। पुलिस ने 20.85 लाख रुपए फ्रिज कराकर कोर्ट से राशि रिफंड कराने के आदेश प्राप्त किए।इसके बाद पूरी राशि परिवादी के खाते में वापस जमा कराई गई। साइबर थाना पुलिस ने आमजन से सावधान रहने की अपील की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!