Dark Mode
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में अवैध खनन में इस्तेमाल 17 वाहन जब्त

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में अवैध खनन में इस्तेमाल 17 वाहन जब्त

पुलिस ने रविवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक नदी में अवैध खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही 11 उत्खनन मशीन सहित 17 वाहन जब्त किए। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई के लिए टीम गठित की गईं।उन्होंने कहा, ‘‘अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भूविज्ञान और खनन विभाग के साथ मिलकर कुलगाम में 17 वाहन जब्त किए, जिनमें 11 उत्खनन मशीन और छह ट्रक शामिल हैं।’’उन्होंने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई थोकरपुरा, अश्मुजी और भान में की गई। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!