Dark Mode
युवा भाजपाईयों ने कोटगेट पर फूंका सीएम गहलोत का पुतला

युवा भाजपाईयों ने कोटगेट पर फूंका सीएम गहलोत का पुतला

 
बीकानेर। खाजूवाला कांड के विरोध में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोटगेट पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सीएम अशोक गहलोत का पुतला फुंका।  इस मौके पर मोर्चा शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने कहा कि कांग्रेस के पिछले चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में महिला के प्रति अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा । यह प्रदेश की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है । व्यास ने कांग्रेस राज में राजस्थान में हर दिन महिला अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है। अभी हाल ही में खाजूवाला कस्बे में एक दलित छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। हैरानी की बात तो यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वालों में पुलिस कांस्टेबल शामिल है। मानवता को शर्मसार करने वाली इन घटनाओं से प्रदेश की बहन-बेटियां डरी हुई है, घर से बाहर निकलने से पहले सौ बार सोचती है कि उसके साथ कहीं कोई अनहोनी नहीं हो जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं सामने आई है जिसमें रक्षक ही भक्षक बनते नजर आ रहे है। वहीं देहात भजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जसराज सिंवर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में अपराध बढ़ा है, बहन-बेटियां खुद को कहीं पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। लूट, हत्या-डकैती व चोरी की घटनाओं से आमजन परेशान है। लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ी। जिससे प्रदेश की जनता इन सबसे काफी परेशान और हताश है। प्रदर्शन करने वालों में  राजाराम बिश्रोई ,श्याम चौधरी सोहनलाल,पार्षद सुधा आचार्य,जितेंद्र सिंह भाटी, विमला उपाध्याय, झमकू देवी,भारती अरोड़ा,नृसिंग सेवक, चंद्रप्रकाश गहलोत, कमल आचार्य, हेमंत कच्छवा,गजेंद्र सिंह भाटी, रामदेव भादू, मनोज भाटी धीरज पंडित,  गोविंद सारस्वत ,मुकेश सारस्वत, भव्य दत्त भाटी, गोपाल चौधरी, हिमांशु गुप्ता, मदन सियाग, हुलास भाटी, शिव सिंवर,पवन सुथार, शुभम शर्मा, लाखारा गुरु, शिव बच्छ, सुरेंद्र गहलोत, जयदयाल गोदारा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी, पंकज पिपलवा, रोहित खड़वात, सुनील रामावत, भगवती स्वामी,  देव शर्मा बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!