Dark Mode
योग गुरू पूरणमल ने विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवाया

योग गुरू पूरणमल ने विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवाया

पावटा। कस्बे के आर्यभट्ट क्लासेज एंड डिफेंस एकेडमी मूंगा जी कॉम्पलेक्स परिसर पावटा में सोमवार को योग गुरू पूरणमल यादव के निर्देशन में विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवाया गया। पूरण मल यादव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए योग का ध्यान जरूरी है। आज सारा संसार योग के महत्व को स्वीकार कर इसे अपनाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है। योग करने से अनेकों आसध्य बीमारी भी ठीक होते देखी गई है। योग क्रिया से हमारे तन के साथ-साथ मन भी प्रसन्नता प्राप्त करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। आर्यभट्ट क्लासेज एंड डिफेंस एकेडमी संस्था निदेशक सुरेश सिंह शेखावत ने योग गुरू पूरणमल यादव का आभार व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों से योग को अपने जीवन में अपनाने की बात कही। वहीं मनोज शर्मा ने कहा कि योग को घर-घर पहुँचाने की आवश्यकता है जिससे अधिक से अधिक लोग स्वस्थ और सुखी रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!