Dark Mode
आईटीआई में एडमिशन का मौका, 23 जुलाई तक करें आवेदन

आईटीआई में एडमिशन का मौका, 23 जुलाई तक करें आवेदन

प्रतापगढ़। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान के उपनिदेशक प्रेमचंद यादव ने बताया कि इस वर्ष प्रवेश पोर्टल पर आवेदन की अवधि अपेक्षाकृत कम रखी गई है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि समय पर आवेदन करने से अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के ट्रेड में प्रवेश मिलने की संभावना अधिक रहेगी। इसलिए इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

प्रवेश प्रक्रिया, उपलब्ध ट्रेडों और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय समय में आईटीआई संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। संस्थान प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!