योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्यशाला आयोजित
डूंगरपुर। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गुरुवार को त्रिवेदी मेवाड़ा छात्रावास में साथिनों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर एलएन मंत्री ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना सहित विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर उनसे बात की। कार्यशाला के मुख्य अतिथि कलेक्टर एलएन मंत्री रहे। कार्यशाला में साथिनों के कार्य, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, बालिकाओं और महिलाओं का स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन, मातृत्व वंदना योजना एवं सुपोषण, महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा की गई। वहीं, साथिनों को महिला सुरक्षा को लेकर कानूनी जानकारी दी गई। कलेक्टर एलएन मंत्री ने साथिनों से बात करते उनके क्षेत्र में हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार की प्रत्येक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की साथिन महिला गांव के लोगों के बीच सरकारी योजनाओं को पहुंचाने वाली कड़ी है। वे इसे अच्छी तरह से लोगों को जानकारी देकर उन योजनाओं से जोड़ सकती है। शिविर में बड़ी संख्या में साथिन महिलाएं मौजूद रही।