Dark Mode
जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष प्रिवेंटिव एक्शन अभियान के सकारात्मक परिणाम

जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष प्रिवेंटिव एक्शन अभियान के सकारात्मक परिणाम

जयपुर। खान विभाग जयपुर द्वारा बस्सी तहसील में चलाए गए विशेष प्रिवेंटिव एक्शन अभियान के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए है। खनि अभियंता जयपुर श्री श्याम कापड़ी द्वारा अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर श्री एनएस शक्तावत और अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर विजिलेंस श्री प्रताप मीणा के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में जयपुर जिले की बस्सी तहसील के ग्राम हरड़ी , हरध्यानपुरा , घाटा, कुठाडा सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग सकी है। यह अभियान खान विभाग द्वारा 13 जून से शुरु किया गया था और इस विशेष प्रिवेंटिव एक्शन अभियान को आज सफलतापूर्वक एक माह पूर्ण हो गया है। खनि अभियंता जयपुर श्री श्याम कापड़ी ने बताया कि अभियान के दौरान विभाग द्वारा लगातार प्रभावी निगरानी, नियमित गश्त, संयुक्त कार्रवाई एवं सख्त प्रवर्तन के परिणामस्वरूप पूरे क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी रोक स्थापित की गई है तथा वर्तमान में क्षेत्र में अवैध खनन पूर्णतः बंद है। अभियान में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर सतर्कता और समन्वित कार्रवाई करते हुए कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। श्री श्याम कापडी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!