Dark Mode
वन्यजीव गणना सफलतापूर्वक संपन्न

वन्यजीव गणना सफलतापूर्वक संपन्न

धौलपुर। वन विभाग, धौलपुर द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन्यजीव गणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह गणना जिले के समस्त वन क्षेत्रों, वन्यजीव अभयारण्यों एवं टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कुल 57 निर्धारित वाटरहोल/गणना बिंदुओं पर की गई। गणना कार्य 1 मई को सायं 5 बजे प्रारंभ होकर अगले दिवस सायं 5 बजे तक निरंतर संचालित रहा। इस दौरान प्रशिक्षित वनकर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा वाटरहोल पद्धति के माध्यम से वन्यजीवों का प्रत्यक्ष अवलोकन एवं अभिलेखन किया गया। वन्यजीवों की गतिविधियों के सटीक आंकलन हेतु चयनित बिंदुओं पर आईआर (इन्फ्रारेड) ट्रैप कैमरों का भी उपयोग किया गया। गणना के दौरान बाघ, तेंदुआ, भालू, हिरण प्रजाति (चीतल/सांभर/नीलगाय), जंगली सूअर, सियार, लोमड़ी, लकड़बग्घा सहित अन्य स्थानीय वन्यजीवों की उपस्थिति दर्ज की गई। यह अभ्यास क्षेत्र में वन्यजीवों की संख्या, वितरण एवं आवास उपयोग के आकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गणना कार्य में वन विभाग के अधिकारियों, कार्मिकों एवं स्थानीय स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन पृथक से जारी किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!