Dark Mode
नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सोशल मीडिया अफवाहों से रहें सावधान

नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सोशल मीडिया अफवाहों से रहें सावधान

जैसलमेर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा 2026 रविवार, 3 मई को जिले में एक ही पारी में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जैसलमेर में दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (कोड-3917101) एवं स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल (कोड- 3917102)। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, निगरानी व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पूर्व केंद्र पर पहुंचने तथा सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक जानकारी या अनुचित संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। यदि ऐसी कोई गतिविधि संज्ञान में आती है तो तत्काल साइबर पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!