Dark Mode
महिला दिवस से आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम का हुआ समापन

महिला दिवस से आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम का हुआ समापन

फलोदी. स्थानीय जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फलोदी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 08 मार्च से 11 मार्च तक महिला सप्ताह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रमिला राजपूत ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी राखी राठौड़ के निर्देशन में 09 मार्च को महिलाओं के अधिकार और समाज उत्थान में नारी की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राखी राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में महिलाओं के लिये केवल अवसर ही नहीं देना बल्कि पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता भी बदलनी होगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं की ऊर्जा के सदुपयोग से ही भारत विश्वगुरु बन सकता हैं। 11 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह समापन कार्यक्रम के तहत कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, महिला यौन उत्पीड़न के विरूद्ध महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में डॉ. चित्रा आचार्य, सुषमा थानवी और कविता व्यास द्वारा बालिकाओं को अवगत करवाया गया। स्थानीय महाविद्यालय की छात्राओं ने भी वाद-विवाद और स्लोगन के द्वारा इस कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी-अपनी भूमिका निभाई। छात्रा निशा कंवर ने महिलाओं के कानूनी अधिकार के बारे में तथा छात्रा जयश्री ने दहेज प्रथा के विरूद्ध आवाज उठाने के लिये छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!