Dark Mode
मुल दस्तावेज का सत्यापन 10 अगस्त को

मुल दस्तावेज का सत्यापन 10 अगस्त को


जयपुर । पुलिस उपनिरीक्षक संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2021 की लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं साक्षात्कार उपरान्त सफल अभ्यर्थियों की राजस्थान लोक सेवा आयोग से मेरिट सूची प्राप्त होने पर पुलिस मुख्यालय द्वारा विज्ञापित पदों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज 10 अगस्त को सत्यापन हेतु जमा किये जायेगें।

अतिरिक्त महानिदेषक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड श्री सचिन मित्तल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम राजस्थान पुलिस की वेबसाईट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को अलग से पत्र जारी नहीं किया जायेगा। चयन सूची न्यायालय में लंबित प्रकरणों के अन्तिम निर्णय के अध्यधीन है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!