Dark Mode
विधानसभा में बयान पर बवाल, बहस से बढ़ा सियासी ताप

विधानसभा में बयान पर बवाल, बहस से बढ़ा सियासी ताप

 

  • संदीप शर्मा की टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामा

  • टीकाराम जूली ने बयान हटाने की मांग उठाई

  • प्रश्नकाल में पानी और हॉस्टल खरीद पर तीखी बहस

 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को माहौल उस समय गरमा गया जब स्वास्थ्य अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक संदीप शर्मा की एक टिप्पणी पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि जिस सदस्य का जिक्र किया गया, वह सदन में मौजूद नहीं है, इसलिए टिप्पणी को कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए। इस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस छिड़ गई और अन्य मंत्री व विधायक भी चर्चा में कूद पड़े। स्थिति बिगड़ती देख सभापति को हस्तक्षेप कर शांति बहाल करनी पड़ी।

हंगामे का असर प्रश्नकाल में भी दिखा। जलदाय से जुड़े सवाल पर मंत्री और विपक्ष के बीच नोकझोंक हुई, जिसमें साफ पानी, नहरी क्षेत्रों की समस्या और लैब सुविधाओं का मुद्दा उठा। मंत्री ने श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में पानी की जांच के लिए नई लैब खोलने की घोषणा की। इसी बीच विश्वविद्यालयों में शुल्क और आश्रम हॉस्टलों में बिना टेंडर खरीद को लेकर भी सरकार घिरी रही। बढ़ती बहस के बीच स्पीकर ने कुछ मामलों में जांच के निर्देश दिए, जिसके साथ ही प्रश्नकाल समाप्त हो गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!