Dark Mode
रायसिंहनगर इलाकेमें दो तस्कर पकड़े

रायसिंहनगर इलाकेमें दो तस्कर पकड़े

 

 पंजाब के तस्कर पाकिस्तानी तस्करों को भेज

रहे थे डिलीवरी प्वाइंट बीएसएफ ने दबोचा

 
रायसिंहनगर . बीएसएफ ने जिले के
रायसिंहनगर इलाके के गांव
काकूसिंहवाला के आसपास सोमवार
देर रात दो हेरोइन तस्करों को धर
दबोचा। दोनो तस्कर पंजाब के रहने
वाले हैं और पाकिस्तान में बैठे तस्करों
को यहां से लॉकेशन भेज रहे थे ।
जिससे कि तस्करी की खेप उनसे यहां
मंगवाई जा सके । वे अभी इस प्रयास
में ही थे कि बीएसएफ को इसकी
सूचना मिल गई और उन्होंने दोनों
तस्करों को धर दबोचा। दोनों तस्कर
पंजाब के तरणतारण और अमृतसर के
इलाके रहने वाले हैं। बीएसएफ को
सोमवार रात यहां पंजाब के तस्करों के
आने की सूचना मिली थी । इस पर
इलाके में बीएसएफ के जवान पहुंचे
तो वहां पंजाब के अमृतसर जिले के
अकालगढ़ इलाके का हरजिंद्रपालसिंह
( 25 ) पुत्र दर्शनसिंह और पंजाब के
तरणतारण जिले के लोहार इलाके का
रहने वाला लवप्रीतसिंह (30) पुत्र
कुलवंतसिंह तस्करों की ओर से आने
वाली डिलीवरी का इंतजार करते नजर
आए । ये लोग एक कार में यहां तक
आए थे। वहीं इनके पास चार
मोबाइल फोन भी मिले हैं, जिनके
जरिए ये लोग पाकिस्तानी तस्करों से
संपर्क साधे हुए थे। बीएसएफ ने दोनों
तस्करों से पूछताछ शुरू कर दी है।
दोनों तस्कर श्रीगंगानगर इलाके से
पाकिस्तानी तस्करों को डिलीवरी
प्वाइंट की जानकारी दे रहे थे ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!