Dark Mode
राजसमंद के दो संस्कृत विद्यालय क्रमोन्नत

राजसमंद के दो संस्कृत विद्यालय क्रमोन्नत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद जिले के दो संस्कृत विद्यालयों को क्रमोन्नत किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार, राजसमंद के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, छोगा का खेड़ा को वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय तथा राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, उरियों की भागल को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है। गहलोत के इस निर्णय से आदिवासी बहुल क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!