Dark Mode
लोक परिवहन की बस में तोडफ़ोड़ कर मारपीट करने वाले दो आरोपी  गिरफ्तार

लोक परिवहन की बस में तोडफ़ोड़ कर मारपीट करने वाले दो आरोपी  गिरफ्तार

टोंक। जिले के देवली थाना क्षैत्र में विगत दिनों लोक परिवहन की बस को रोककर तलवार से क्षतिग्रस्त कर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी देवली जगदीश प्रसाद ने बताया कि 13 जुलाई को जयपुर रोड़ पर इमानुएल स्कूल के पास लोक परिवहन बस को रोककर तलवार से क्षतिग्रस्त करने व चालक-परिचालक के साथ मारपीट करने की घटना होने पर मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार, नव-पदस्थापित अति. पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेन्द्र सिंह के निर्देशन में तथा वृत्ताधिकारी देवली सुरेश कुमार के सुपरविजन में स्वंय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें सउनि करण सिंह, हैड कानि. सुरेश, कानि. जगदीश प्रसाद, प्यारेलाल, रामेश्वर, सावरमल एवं हंसराज को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा वांछित अज्ञात आरोपियों की तलाश गहनता से की गई। पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से सूचनाऐं एकत्र कर आरोपी शैतान मीणा पुत्र शंकर लाल मीणा (30) साल एवं फौरू उर्फ फौरीलाल पुत्र सूरजमल मीणा (32) साल दोनों निवासी कुराडिया थाना जहाजपुर जिला भीलवाड़ा को नाकाबंदी के दौरान नेगडिया पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिमान के कब्जे से एक मोटरसाईकिल तथा वारदात में काम में ली गई तलवार बरामद की गई है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किये गये बदमाशान से पूछताछ कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!