Dark Mode
टीम पर्यावरण जन्मदिवस पर किया गया पौधारोपण

टीम पर्यावरण जन्मदिवस पर किया गया पौधारोपण

फतेहपुर शेखावाटी। सिटी नेचर पार्क फतेहपुर में टीम पर्यावरण प्रेमी योगेश शर्मा के सदस्य एडवोकेट भरत शर्मा के 26 वें जन्मदिन के उपलक्ष में 26 पौधे लगाए गए पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व वन विभाग के वन अधिकारी नरेंद्र कुमार सैनी, सरपंच प्रतिनिधि राकेश पटवारी ओर पर्यावरण प्रेमी योगेश शर्मा ने किया। वन अधिकारी नरेंद्र सैनी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए भरत शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी पर्यावरण प्रेमी योगेश शर्मा और संदीप गोदारा की तरफ से नेचर पार्क में केक भी कटवाया गया। मौके पर वन विभाग के कर्मचारी कपिल ,दयाल शेखावत, राजेंद्र ढाका व नवल,राजा भाटीवाड़ा,कृष्णपाल शेखावत,राहुल शर्मा सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!