Dark Mode
विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

जोधपुर( आगामी लोकसभा आम चुनाव के मद्देनज़र जिला निर्वाचन कार्यालय प्रशिक्षण अनुभाग के द्वारा  जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलेक्टर) श्री गौरव अग्रवाल और प्रशिक्षण शाखा के  प्रभारी एवं एडीएम जोधपुर ग्रामीण श्री ओमप्रकाश मेहरा के अनुसार जोधपुर जिले की सभी विधानसभाओं के असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। 
प्रशिक्षण में  करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया । जोधपुर जिला निर्वाचन कार्यालय और जिला प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के मास्टर ट्रेनर द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग की निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के विभिन्न पहलू जैसे मॉक पोल, पोल प्रक्रिया एवं बीएलओ के कर्तव्य, सेक्टर मजिस्ट्रेट के आधिकारिक दायित्व, मतदान से संबंधित कानून की विभिन्न धाराएं, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन इत्यादि पर प्रशिक्षण दिया गया साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पुलिस के मास्टर ट्रेनर भी सम्मिलित हुए जो आगे पुलिस के कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!