Dark Mode
डीडवाना को जिला मुख्यालय बनाने को लेकर तोषीणा बन्द

डीडवाना को जिला मुख्यालय बनाने को लेकर तोषीणा बन्द

डीडवाना.  जिला मुख्यालय बनाने को लेकर डीडवाना का तोषीणा कस्बा पूरी तरह व्यापारियों , दुकानदारों , आमजन के सहयोग से बंद रहा । डीडवाना जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के संयोजक भागीरथ यादव , मदन बलारा , प्रधान ओमप्रकाश लील , पवन कुमार टाक , रामकिशन खीचड , रामचन्द्र बरड़वा तोषीणा बंद के दौरान उपस्थित रहे । जिला मुख्यालय समिति के संयोजक भागीरथ यादव ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पिछले दिनों में 19 जिलों की घोषणा की थी उनमें सबसे पहले यदि कोई जिला बनना था तो केवल और केवल डीडवाना ही बनना था लेकिन सरकार की मंशा ठीक नहीं होने के कारण उसने विवाद की स्थिति उत्पन्न की ।
 
यदि डीडवाना जिला मुख्यालय बनता है तो आने वाले समय में यहां के स्थानीय लोगों का सर्वांगीण विकास होगा यहां प्रत्येक व्यापारी किसान हर वर्ग को निश्चित रूप से फायदा मिलेगा । और दो दिन पूर्व अपने निजी प्रवास पर राजस्थान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात के दौरान बताया कि राजस्थान में यदि पहले नंबर पर यदि कोई नया जिला बनना था तो डीडवाना था क्योंकि  कि यह जायज एवं संसाधनों की दृष्टि से उपयुक्त मांग है और डीडवाना में किसी प्रकार का कोई सरकारी भवन नया बनाने की आवश्यकता नहीं है यदि कलेक्टर और एसपी बैठते हैं उनके स्थान उपलब्ध है । इस प्रकार भागीरथ यादव ने जिला बनाने की सब बातों को पीसीसी चीफ के सामने मजबूती से रखा। समिति के सदस्य मदन लाल बलारा ने बताया कि डीडवाना को जिला मुख्यालय बनाने को लेकर  तोषीणा का प्रत्येक नागरिक चाहता है की डीडवाना ही जिला मुख्यालय बने।  जिसमें सभी व्यापारियों , दुकानदारों  तथा जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने सहयोग किया है । तोषीणा बंद के दौरान स्थानीय सरपंच चंद्रा राम , दिलीप सिंह गांवड़ी , दीपक ' चेनाराम सेन , पन्नालाल , मोहन मनोज़ हुरकट रामावतार काबर श्रीकल्याण पारीक ताजुद्दीन तेली अमित मोनू दीपकसैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे । वही  जिला बनाने की मांग को लेकर तोषिणा कस्बा बंद रहा बंद के साथ में एक थाना अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!