Dark Mode
तीन दिवसीय पासपोर्ट शिविर का आयोजन 5 मई से

तीन दिवसीय पासपोर्ट शिविर का आयोजन 5 मई से

बारां। जिले में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से आमजन की सुविधा के लिए 5 से 7 मई तक पासपोर्ट सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। भारतीय विदेश सेवा के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, कोटा विपुल देव ने बताया कि पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सरल एवं अनुकूल बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से बारां जिले में निवास करने वाले नागरिकों को अपने स्थानीय क्षेत्र में ही पासपोर्ट बनवाने की सुविधा फिर से प्रदान की जा रही है, जिससे उनके समय एवं संसाधनों की बचत सुनिशचित होगी। इसी क्रम में मोबाइल पासपोर्ट वैन के माध्यम से तीन दिवसीय पासपोर्ट शिविर का आयोजन कलेक्टरेट परिसर में किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन 40 पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही आवश्यकता महसूस होती है तो यह कैम्प आगे भी बढ़ाया जा सकेगा। शिविर के दौरान पासपोर्ट आवेदन केवल पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक 28 अप्रैल से वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉग-इन कर अपॉइंटमेंट प्राप्त कर सकेंगे तथा शिविर में अपने साथ एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर की रसीद का प्रिन्ट लाना अनिवार्य होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!