जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर
जयपुर अच्छा स्वास्थ्य जीवन की कुंजी है, अगर स्वास्थय अच्छा है तो मनुष्य भक्ति में निरंतर प्रगति कर सकता है और जीवन में सुख और शान्ति का अनुभव कर सकता है। इसी उद्देश्य से आज जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। हरे कृष्णा मूवमेंट गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा समाज में अच्छे स्वास्थय की जागरूकता फैलाने के लिए संस्था के कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स )और जरूरतमंद लोगों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा दंत, आँख, किडनी और सभी प्रकार की जांचे की गई तथा आवश्यक परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया गया और अति जरूरी दवाइयां भी बांटी गई। हरे कृष्णा मूवमेंट गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य सेवा शिविर में जरूरतमंद लोगों, कर्मचारियों और वॉलंटियर्स ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ प्राप्त किया। शिविर की प्राथमिकता स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।