
आनंद महिंद्रा ने ऐसे पहुंचाया महिंद्रा ग्रुप को बुलंदियों तक
देश के बड़े कारोबारी समूह महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आज यानी की 01 मई को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। आनंद महिंद्रा की अगुवाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह दिन-दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। बता दें कि महिंद्रा ग्रुप सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट समेत करीब 22 सेक्टर में फैली है और काम करती है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में मुंबई में 01 मई 1955 को आनंद महिंद्रा का जन्म हुआ था। वह एक बिजनेसमैन बनना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने हावर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएशन में पढ़ाई पूरी की। फिर उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में फिल्म निर्माण और आर्किटेक्चर की पढ़ाई की और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की है। बता दें कि हावर्ड यूनिवर्सिटी में एक समय पर वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे बिल गेट्स के सहपाठी थे।