Dark Mode
सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में नहीं आया बदलाव

सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में नहीं आया बदलाव

नई दिल्ली : घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुरुआती कारोबार में देश के अधिकतर बाजारों में सोना सस्ता हुआ है।

सर्राफा बाजार के अनुसार चेन्नई को छोड़कर ज्यादातर शहरों में सोने की कीमत में 1,300 रुपये से लेकर 1,420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है। वहीं चेन्नई में सोने के दाम 1,000 रुपये से 1,090 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घटे हैं।

कीमतों में गिरावट के बाद देश के प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना करीब 1,42,900 रुपये से 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,990 रुपये से 1,31,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज भी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,950 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

चेन्नई में सोना सबसे महंगे स्तरों में बना हुआ है। यहां 24 कैरेट सोना 1,43,990 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,42,900 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,950 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,43,050 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पटना में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,950 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

लखनऊ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,43,050 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे शहरों में भी सोने की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!