Dark Mode
चोरी की वारदात का खुलासा, दो लाख रुपए मूल्य के 9 मोबाइल बरामद

चोरी की वारदात का खुलासा, दो लाख रुपए मूल्य के 9 मोबाइल बरामद

चित्तौड़गढ़। जिले की निकुम्भ थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में सेंध लगा कर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए मूल्य के चोरी हुए 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि 30 मई को प्रार्थी अर्पित भाणावत निवासी निकुम्भ ने थाने पर एक लिखित रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि निकुम्भ चौराहे पर उसकी अर्पित मोबाईल के नाम से दुकान है। गत 10 मई की रात को 8 बजे दुकान बंद कर दोनों भाई घर पर आ गये। अगले दिन दुकान पर पहुंचे तब पता चला कि अज्ञात व्यक्ति मोबाइल चोरी कर के गए हैं। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। निकुंभ थानाधिकारी रामसिंह की और से अनुसंधान अधिकारी एएसआई सुरेन्द्र सिंह मय जाप्ते की टीम गठित की गई। पुलिस ने दुकान और आस-पास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले। के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अभी निकुंभ गांव में बैठा है। इस पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन पुत्र गणपत खटीक निवासी निकुंभ को डिटेन कर पूछताछ की। उसने अपने मौज शौक पूरे करने के लिये रुपए की आवश्यकता होने पर चोरी की बात स्वीकार की। आरोपी ने चोरी से पहले दुकान और रैकी भी की थी। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके कब्जे से चोरी किए 2 लाख रुपए मुल्य के 09 मोबाइल बरामद कर लिए।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!