Dark Mode
सात ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

सात ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

जयपुर। राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम पूर्व (डीएसटी) ने एक महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 ग्राम 15 मिलीग्राम स्मैक और नशे की बिक्री से प्राप्त 17 हजार 200 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने मुखबिर की सूचना के आधार पर खानिया बंधा कच्ची बस्ती में दबिश देकर रेखा सांसी (28) निवासी दादिया (सीकर) हाल निवासी खानिया बंधा को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला से सामने आया कि उसका पति सोनू सांसी बाहर से स्मैक लाकर देता था। वह स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया (टोकन) तैयार कर 200 से 300 रुपए प्रति टोकन के हिसाब से नशा करने वालों को बेचती थी। पुलिस अब स्मैक की सप्लाई चेन और नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार रेखा सांसी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत वर्ष 2020, 2023, 2024 और 2026 के कुल छह आपराधिक मामले पहले से न्यायालय में विचाराधीन हैं। कार्रवाई में डीएसटी के कांस्टेबल हरूराम, देवेंद्र और हेमंत की विशेष भूमिका रही। टीम में डीएसटी के उपनिरीक्षक छीतरमल, हेड कांस्टेबल तुलसीराम, कांस्टेबल राजेश, धर्मेंद्र, उदय सिंह, विजय सिंह, नीरज, जितेंद्र तथा ट्रांसपोर्ट नगर थाना के कांस्टेबल रामप्रताप, मनोज, ओमवीर सिंह और महिला कांस्टेबल गुलाब मीणा शामिल रहे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!