मेजबान टीम ने जीती ट्रॉफी,
मेले में चल रही कब्बड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन,
नवलगढ . क्षेत्र के डूंडलोद। कस्बे के हिरानाथ शिवधाम गुरुकुल आश्रम में शिवरात्रि महोत्सव के तत्वावधान में चल रही राज्यस्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ।
फाइनल में हिरानाथ शिवधाम व आकाशदीप अकेडमी के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें 40-47 से हिरानाथ गुरुकुल आश्रम की टीम ने जीत हासील की। प्रतियोगिता समापन पर योगी जीतनाथ महाराज ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर योगी जीतनाथ महाराज ने कहा कि खिलाड़ीयो के जीवन मे खेल का बहुत महत्वपूर्ण स्थान निरन्तर मेहनत करने से खेल जगत में गाँव की प्रतिभा ही नाम रोशन करती है। जितने भी महान खिलाड़ियों हुए हैं वो ज्यादातर गाँवो से निकले हुए खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता के समापन पर मगराज सिह शेखावत ,शंकर जाखड़,प्रकाश सराफा, पंकज जागिड़,भास्कर दुलड़,राम रतन जाखड़,भास्कर दुलड़,पंकज योगी ,आशुतोष महला,अनिल मील, सुनील पूनिया,संदीप चौधरी, दीपक डोटासरा,राजपाल मुहाल,उमाशंकर शर्मा,अनिल घोड़ेला,दिनेश शर्मा,महेश कुमार,ओम प्रकाश जाणी, राजेश ख्यालिया, प्रधुम्न खंडेलवाल, सुभाष जागिड़,बनवारी लाल जाँगिड़, चंद्र रतन गुर्जर,कपिल ढ़ाका,नंदलाल सहारण रजनीश मुहाल,प्रियासु मेढ़,सोमेश खंडेलवाल,चंद्रप्रकाश टेलर,मुकेश यादव,विजय उदावत,आदित्य तिवाड़ी,रवि नायक,आतिश नायक, सहीत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।