Dark Mode
नहर में छलांग लगाकर भी नहीं बच पाया चोर, पुलिस ने दबोचा

नहर में छलांग लगाकर भी नहीं बच पाया चोर, पुलिस ने दबोचा

बीकानेर। जिले के खाजूवाला क्षेत्र में सरसों चोरी के एक आरोपी की गिरफ्तारी किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं रही। पुलिस को सामने देखकर आरोपी ने बच निकलने के लिए अनूपगढ़ शाखा नहर में छलांग लगा दी, लेकिन पुलिस टीम ने भी हिम्मत दिखाते हुए उसके पीछे नहर में कूदकर उसे पानी के बीचोंबीच दबोच लिया। मामला कृषि मंडी से सरसों के कट्टे चोरी होने का है। खाजूवाला निवासी सुखदेव नारायण कुमावत ने 31 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी दुकान के बाहर रखे सरसों के तीन कट्टे रात के अंधेरे में चोरी हो गए थे। जांच में अमित विश्नोई, मंगल सिंह और गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू के नाम सामने आए। पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन गजेंद्र सिंह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। उसकी तलाश में सहायक उप निरीक्षक मांगीलाल के नेतृत्व में विशेष टीम जुटी हुई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी ने खुद को घिरा देखकर भागने की कोशिश की और सीधे नहर में कूद गया। पुलिसकर्मियों ने भी बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर तक चले पीछा और संघर्ष के बाद आरोपी को काबू कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद कर लिया है। अब उससे चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!