Dark Mode
एआई समिट में यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन देश की गरिमा,मर्यादा और हमारे संस्कारों को तार तार करने वाली प्रवृत्ति:— राखी राठौड़

एआई समिट में यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन देश की गरिमा,मर्यादा और हमारे संस्कारों को तार तार करने वाली प्रवृत्ति:— राखी राठौड़

कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन की कगार पर, पार्टी मूल्यों और मर्यादाओं से भटके कांग्रेसी:— राखी राठौड़
भाजपा महिला मोर्चा ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में सड़क पर उतरकर जताई नाराजगी, किए हनुमान चालीसा के पाठ, कांग्रेसियों को प्रतिकात्मक रूप से भेंट की टी—शर्ट

जयपुर। नई दिल्ली में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए अशोभनीय एवं अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के नेतृत्व में बडी संख्या में महिलाओं ने चाँद पोल बाजार में सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने चांदपोल स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ के साथ भारतीय संस्कारों की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के लिए टी-शर्ट लाई गई और मर्यादा एवं शालीनता बनाए रखने का संदेश देने का निर्णय लिया। इस दौरान राहुल गांधी के नाम एक लिफाफा भेजा गया, जिसमें एक टी-शर्ट संलग्न की गई। टी-शर्ट पर संदेश अंकित किया गया कि “ना देश का सम्मान, ना संस्कारों का सम्मान, कांग्रेसी नेता देश का मान रखे, अपने संस्कारों का ख्याल भी रखे।”भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विदेशी मेहमानों के समक्ष इस प्रकार का प्रदर्शन न केवल भारत की छवि को धूमिल करता है, बल्कि हमारे संस्कारों और सांस्कृतिक मर्यादाओं को भी ठेस पहुंचाता है।

उन्होंने कहा कि यह देश और अतिथियों दोनों का अपमान है। उन्होंने सभी भारतीय महिलाओं से ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। राठौड़ ने कहा कि यदि आज इस प्रकार के कृत्यों का विरोध नहीं किया गया, तो भविष्य में विरोध के नाम पर सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की अशोभनीय हरकतों को बढ़ावा मिलेगा, जो समाज के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर मानसिक दिवालियापन का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अपने मूल्यों और मर्यादाओं से भटक चुकी है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि यह केवल एक विरोध नहीं, बल्कि भारत की गरिमा, संस्कृति और संस्कारों की रक्षा का संकल्प है। भाजपा महिला मोर्चा भविष्य में भी ऐसे किसी भी कृत्य का पुरजोर विरोध करती रहेगी, जो देश की प्रतिष्ठा को आहत करता हो। कार्यक्रम में प्रदेश टीम से अंजू मिश्रा, वर्तिका सेन, मूर्ति मीना, जयपुर जिला अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!