Dark Mode
नाबालिग छात्रा से छेडछाड करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार 

नाबालिग छात्रा से छेडछाड करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार 

 
बूंदी। बसोली थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेडछाड करने वाला आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। राउमावि गुढ़ाबांध विद्यालय की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक सदर थाना बूंदी क्षेत्र के देवपुरा निवासी ओमप्रकाश मेघवाल (42 साल) को कई सम्भावित स्थानों पर दबिश देते हुऐ तकनीकी आधार और आसूचना पर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। बसोली थानाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में आनन्दीलाल सउनि,  ओमप्रकाश हैड कानि, प्रभुदयाल, रामविलास, विनोद कानि. विशेष टीम में शामिल रहे।
गौरतलब हैं कि थाना बसोली में 24 फ़रवरी को नाबालिग छात्रा ने आरोपी शिक्षक ओमप्रकाश मेघवाल के खिलाफ छेडछाड करने और किसी को बताने पर  जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट सौंपी थी। मामले को लेकर ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी, निलंबन और स्टॉफ को हटाने की मांग को लेकर स्कूल में तालाबंदी कर प्रदर्शन भी किया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!