Dark Mode
डॉम का टीएडी मंत्री ने किया लोकार्पण

डॉम का टीएडी मंत्री ने किया लोकार्पण

जयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री एवं डूंगरपुर जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराडी ने रविवार को पूर्व सांसद कनकमल कटारा के सांसद काल के दौरान सांसद मद से स्वीकृत 16 लाख रूपये की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत फलातेड़ के राउमावि में बने डॉम का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, सागवाड़ा की पूर्व विधायक अनिता कटारा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं किसान सम्मान निधि, गैस सिलेंडर सब्सिडी, रोजगार सहित अन्य प्रभावी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है।

डॉम का टीएडी मंत्री ने किया लोकार्पण

शंकरलाल डेचा ने बताया कि राज्य सरकार आवास, शौचालय, हर घर नल जैसी योजनाओं एवं क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है तथा आप जन कल्याणकारी योजनाओं से स्वयं भी लाभांवित हो, अन्य को भी जागरूक करें।इस अवसर पर कनकमल कटारा ने कहा कि सरकार ने बैंक खाते खोलकर सीधे लाभार्थी को आर्थिक सहायता देकर पारदर्शिता लाने का कार्य किया है। कार्यक्रम में अनीता कटारा ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक योजना को धरातल पर उतारने के लिए के लिए तत्पर है, आप सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। समाजसेवी हरीश पाटीदार ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से स्वयं लाभांवित होने के साथ ही अन्य को भी जागरुक कर लाभान्वित करवायें। इस अवसर पर गलियाकोट प्रधान जयप्रकाश पारगी सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!