Dark Mode
केन्द्रिय बस स्टैण्ड पर स्वीप कार्यक्रम का आयोजन

केन्द्रिय बस स्टैण्ड पर स्वीप कार्यक्रम का आयोजन

सीकर। राजस्थान राज्य में आयोजित होने वाले आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत आगार कार्यलय के केन्द्रिय बस स्टैण्ड पर जिला कलेक्टर कार्यालय सीकर की स्वीप टीम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सीकर आगार के केन्द्रिय बस स्टैण्ड पर स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चित्रा बारेठ ने बताया कि आज रोडवेज कार्यालय व डिपो परिसर मे जिला कलैक्टर कार्यालय सीकर की स्वीप टीम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा समस्त जनों को आगामी चुनाव में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया अपने मताधिकार का सदुपयोग करने हेतु जानकारी उपलब्ध कराई गई एवं मोबाईल के प्लेस्टोर वोटर हेल्पलाईन एप के माध्यम से वोटर लिस्ट में अपना नाम चैक करने अपने उम्मीदवार के सम्बन्ध में समस्त जानकारी प्राप्त करने यथा उम्मीदवार की सम्पत्ति, उनके आपराधिक रिकॉर्ड उनके द्वारा आमजन हेतु किये गये कार्य एवं अन्य जानकारियां प्राप्त करने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया एवं उपस्थित समस्त जनों को अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करने एवं मेरा वोट मेरी ताकत हेतु शपथ दिलाई गई मुकेश लाम्बा द्वारा राजस्थान रोडवेज के चालक-परिचालकों एवं अन्य कर्मचारियों को अपने परिवारजन मित्रगण एवं वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को चुनाव कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान करने एवं अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करने हेतु जानकारी प्रदान करने एवं अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। मुकेश लाम्बा मुख्य प्रबन्धक सीकर आगार एवं सीकर आगार के अन्य मन्त्रालयिक अधिकारी-कर्मचारी चालक-परिचालक एवं तकनीकी संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारी . एवं केन्द्रिय बस स्टैण्ड सीकर पर मौजूद अन्य यात्रीगण भी उपस्थित रहें। राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सीकर आगार में आयोजित उक्त स्वीप कार्यक्रम में जिला कलैक्टर कार्यालय सीकर की स्वीप टीम के अधिकारी-कर्मचारीयों में से श्री अशोक मीठारवाल, वीरेन्द्र मातवा श्री राजकमल जाखड, संजय खीचड, भगत सिंह, बसन्त कड़वासरा, मुकेश फरडोलिया एवं सीकर आगार के अधिकारी-कर्मचारीयों में से श्री राजू मीणा प्रबन्धक (प्रशासन) औकार सिंह प्रबन्धक (यातायात) राकेश कुमार संगणक, सुमन गोदारा सुमिता ममता अनिता कुमारी, पूनम पालीवाल, सुभाष जाडिवाल एवं हरफूल सिंह, महेन्द्र जेरठी (परिचालक) एवं अन्य यात्रीगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!