Dark Mode
जदीद मदरसा इस्लामिया में विद्यार्थियों का किया सम्मान

जदीद मदरसा इस्लामिया में विद्यार्थियों का किया सम्मान

 
बीदासर। कस्बे के जदीद मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरआन में गुरुवार को होनहार विद्यार्थियों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मो. रफीक मुगल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह का आगाज तिलावते कुरआन से हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीन के साथ दुनियावी तालीम भी हासिल करें, अपनी पढ़ाई का अच्छा इस्तेमाल करें और दूसरों को इल्म सिखाए। कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 15 छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सदर इकबाल भुट्टा, हाजी बिलाल, रहीम बक्श भुट्टा, कारी अमीरुद्दीन, तुफैल साई, गुलाम रसूल बल्खि, सादिक सोलंकी, सलीम क़िलानिया, अमीर हसन, मो.यूनुस, मौलाना फजलुदीन, अयूब भुट्टा, हाफिज रमजान, मुस्लीम, सादिक, शिक्षक वसीम मनिहार, अब्दुल शकूर अल-राशिद भुट्टा, यासीन, जुबैर आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!