उत्कृष्ट परिणाम लाने पर विद्यार्थियों का किया सम्मान
बीदासर। करियर पॉइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं का अच्छा बोर्ड का परिणाम रहने पर शनिवार को छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें विद्यालय की कला वर्ग में अध्ययनरत विद्यालय में प्रथम स्थान कविता कंवर ने 91 प्रतिशत, द्वितीय स्थान मोनिका जाट ने 86.80 प्रतिशत, तृतीय स्थान अमराव कंवर ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कला व वाणिज्य वर्ग का परिणाम शत प्रतिशत रहने पर
निदेशक राजेंद्र सिंह शेखावत, प्राचार्य रामसिंह शेखावत ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।