Dark Mode
विद्यार्थी परिषद ने मनाया 75 वां स्थापना दिवस

विद्यार्थी परिषद ने मनाया 75 वां स्थापना दिवस

 
रतनगढ़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा  75वा स्थापना दिवस मनाया गया। परिषद के नगर मंत्री विशाल स्वामी ने बताया की विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को  युवाओं को राष्ट्रवाद से जोड़कर राष्ट्र के सांस्कृतिक पुनर्निर्माण के लिए की गई थी। एबीवीपी लगातार 365 दिन सक्रिय रहकर राष्ट्रहित अनवरत कार्य करने पर्याय बनी है, उसी का परिणाम है कि आज विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। परिषद के कमल गुर्जर ने बताया कि 75 वे स्थापना दिवस पर  इकाई द्वारा 75 वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण  कार्यक्रम किया गया।यह वृक्षारोपण राजकीय जालान महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर एवं सार्वजनिक मुक्तिधाम सहित तीन स्थानों पर किया गया। आगामी सप्ताह में भी सेवा कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम मे जितेंद्र महर्षि, पिंटू सिंह, मोहित शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मी कवर छात्रसंघ अध्यक्ष पुनीता चौमाल, उपाध्यक्ष राधा उपाध्याय, कौशल्या उपाध्याय, तनीषा शर्मा आदि  उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!