खड़ा ट्रेलर बिना चालक दौड़ा पीछे की
रतनगढ़ । गत देर रात मेघा हाइवे पर एक टी पॉइंट के सामने निजी होटल पर खड़ा ट्रेलर अचानक पीछे की ओर बिना चालक के सड़क पर दौड़ता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेलर सड़क किनारे जाकर अपणी योजना के एयरवाल से टकरा गया, गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। जबकि अपणी योजना का एयरवाल से टकराने से एयरवाल टूट गया, जिससे लाखों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह गया। घटना की सूचना कांग्रेस नेता रामवीर सिंह रायका व संदीप सिंह भोजासर ने रतनगढ़ पुलिस व आपणी योजना के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपणी योजना के अधिकारियों को बोलकर पानी सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद तीन जेसीबी को बुलाकर घंटों की मशक्कत के बाद ट्रेलर को सड़क पर लाया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शी रामवीर राईका ने बताया कि इस लोडिंग ट्रेलर को हैंडब्रेक लगाए बिना ही गेयर में खड़ा कर चालक चाय पीने के लिए चला गया, जिससे ट्रेलर पीछे की ओर चल पड़ा।