कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर का हुआ समापन
सरदारशहर . राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं 4 में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर एवं ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का समापन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। समापन समारोह गाइड उपप्रधान सपना लुणिया प्रधानाचार्य विष्णुदत जाडीवाल पूर्व वार्ड पार्षद विकास सोनी सीनियर गाइड कैप्टन सरोज पारीक राष्ट्रपति अवार्डेड अशोक भोजक ,श्रीबालिका के प्रधानाचार्य एल डी दानोदिया ,विद्यालय प्रभारी बजरंगलाल शर्मा सीनियर ट्रेनिंग काउंसलर बलवंतसिंह सिंहमार आदि के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ ।इस अवसर पर उपप्रधान सपना लूनिया ने आर्ट क्राफ्ट गैलरी का अवलोकन कर बच्चों के हुनर की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रम के प्रति निष्ठा एवं स्वावलंबन ही शिविर का मूल उद्देश्य है। सरोज पारीक ने मंच के माध्यम से सभी संभागियों का स्काउट गतिविधि से जुड़ने के लिए आह्वान किया । इस अवसर पर भोजक ने स्काउट गाइड द्वारा अभिरुचि से सीखे गए कार्य की प्रशंसा की ।एल डी दानोदिया ने कहा कि स्काउट गाइड गतिविधि से जुड़कर विभिन्न शिविरों को पार करते हुए राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किया जा सकता है । संघ के सचिव बाबूलाल स्वामी ने बताया कि शिविर में 115 स्काउट गाइड बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। लगभग 40 दिन से चले शिविर में विभिन्न विषयों जैसे नृत्य इंडोर गेम्स पेंटिंग ब्यूटी पार्लर आर्ट ऑफ लिविंग सिलाई स्पोकन इंग्लिश आदि विषयों में उत्कृष्ट अभ्यास करने एवं ज्यादा से ज्यादा अपने हुनर का प्रदर्शन करने वाले प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को गाइड उप प्रधान सपना लुनिया द्वारा खाने के गर्म टिपन देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर शिविर प्रभारी सुरेशचंद्र शर्मा प्रशिक्षक इंदुबाला वर्मा, अरुणा शर्मा, विनोद कुमार मीणा सुमन मारू, पार्वती सेन ,दिव्या सेन कौशल्या सोनी, तरुणा सोनी आदि ने विचार व्यक्त किए।विद्यालय प्रभारी बजरंगलाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।