Dark Mode
थाईलैंड ओपन में सिंधु और सात्विक-चिराग का जलवा, पहुंचे क्वार्टर फाइनल

थाईलैंड ओपन में सिंधु और सात्विक-चिराग का जलवा, पहुंचे क्वार्टर फाइनल

बैंकॉक। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और थॉमस कप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने गुरुवार को यहां अपनी-अपनी दूसरी जीत के साथ बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट थाईलैंड ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। विश्व की 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने डेनमार्क की शटलर अमाली शुल्ज को सिर्फ 28 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया। इस टूर्नामेंट में सिंधु की यह लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने पहले राउंड के मैच में चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग को 21-9, 21-12 से हराया था। सिंधु अब क्वार्टर फाइनल में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जापान की अकाने यामागुची से भिड़ेंगी। भारतीय स्टार ने हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में जापानी खिलाड़ी पर 15-13 की बढ़त बनाई हुई है। दूसरी ओर, सात्विक और चिराग ने मलेशियाई जोड़ी ब्रायन जेरेमी गूनटिंग और मुहम्मद हाइकल को सीधे गेम में 21-12 और 21-19 से हराया। खास बात यह है कि सात्विक और चिराग ड्रॉ में टॉप सीड वाले अकेले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में पिछली बार (2019, 2024) जीत हासिल की है। अब वे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए छठी सीड वाली जापानी जोड़ी ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी से भिड़ेंगे। थॉमस कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद टूर्नामेंट में शिरकत करने उतरी सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया के मुह पुत्रा एरवियनस्याह और बगास मौलाना के खिलाफ 21-19, 21-23, 21-10 से जीत दर्ज की थी। वहीं, ओपनिंग राउंड में, श्रीकांत ने सिंगापुर के आठवें सीड लोह कीन यू को सीधे गेम में 21-14, 21-15 से हराया था। थॉमस कप में अपनी चोट से वापसी कर रहे लक्ष्य ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को 43 मिनट में 21-16, 21-17 से मात देते हुए टूर्नामेंट का आगाज किया है।
देविका ने शुरुआती राउंड में जापान की एन. निदाइरा को हराया था, जबकि विश्व की 50वें नंबर की खिलाड़ी बंसोड़ झांग वेन यू (13-21, 26-24, 21-13) के खिलाफ एक उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में बाजी मारने में सफल रही थीं। हालांकि, विश्व के 48वें नंबर के खिलाड़ी अनमोल खार्ब का सफर बुधवार को पहले राउंड में ही खत्म हो गया, जब उन्हें वर्ल्ड नंबर 4 चेन यू फेई के खिलाफ एक घंटे दस मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-19, 13-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!