हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा
रतनगढ़. चूरू के एक ब्यूटी पार्लर में युवती की मौत के मामले में व गांव लोहा में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के दर्ज मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड कार्यालय में तहसीलदार गिरधारीसिंह को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि 20 अप्रेल को चूरू के ब्यूटी पार्लर में चूरू निवासी बुलबुल के मौत के मामले में पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकारी शिक्षक से प्रेम प्रसंग का मामला बताकर उसे खुदखुशी का मामला बताया है, लेकिन मृतका के परिजनों ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कराया भी कराया था, जिस पर चूरू पुलिस ने आरोपियों को राउंडप भी किया था, लेकिन उसके बाद चूरू पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर सुसाइड का मामला बता रही है, इसलिए मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए, ताकि मृतका के परिजनों को न्याय मिल सके। इसके अलावा गांव लोहा में मासूम के साथ दरिंदगी के दर्ज मामले में निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले को लेकर मोर्चा ने आज रतनगढ़ बन्द का आह्वान भी किया था, लेकिन कल सोमवार शाम थानाधिकारी दिलीपसिंह ने आदेश जारी कर बिना प्रसाशन की अनुमति के रतनगढ़ बन्द करवाने को लेकर कानूनी करवाई के निर्देश दिए थे, जिससे बंद शून्य रहा। वहीं काफी संख्या पुलिस जवान गढ़ चोराहा व घंटाघर के पास तैनात रहे। ज्ञापन पर मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, प्रदेश प्रभारी नन्द किशोर कन्दोई, खुदरा व्यापार संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश इन्दरिया, विकाश अजितसरीया मदन स्वामी, मधूसूदन स्वामी रुपाराम सैन, शंकर स्वामी, धनराज स्वामी, सरिता पडिहार, अरविंद मिश्रा, पप्पू भार्गव, वासुदेव स्वामी, सुमित स्वामी, रोहित,नरेश भार्गव आदि के हस्ताक्षर है।