शक्तिवदंन कार्यक्रम आयोजित
मदनगंज किशनगढ़। निर्देशक एवं संयुक्त सचिव निदेशालय स्थानीय निकाय जयपुर के आदेश में DAY-NULUM योजना के तहत् गठित स्वंय सहायता समूह एरिया एवं सिटी लेवल फेडरेशन की महिलाओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं समूह की शहरी गरीब महिलाओ का सम्मान समारोह शक्तिवदंन कार्यक्रम नगर परिषद में एवं गांधी धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओ को परिषद के सामूदायक संगठक रामसिंह गुर्जर ने महिलाओ को स्वंय सहायता समूह गठन एवं संचालन संबंधी विस्तरित जानकारी दी गई साथ ही उक्त समूह की महिलाओ को 10 स्वंय सहायता समूह को एकीकृत करते हुए एरिया लेवल फेडरेशन के गठन की उपयोगी जानकारी दी गई। सामूदियक संगठक नीलम कुमावत ने पी.एम. स्वनिधी योजना के तहत् 10 हजार रूपये का ऋण दिया जाता है। 10 हजार रूपये का ऋण निश्चित समयावधि पर जमा होने पर 20 हजार एवं 50 हजार तक के ऋण की जानकारी दी गई। नगर परिषद के कनिष्ठ अभि. लेखराम बैरवा ने पी. एम. आवास योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की विस्तरित जानकारी दी गई। शिविर में सभापति दिनेश सिंह राठौड द्वारा कार्यालय नगर परिषद किशनगढ परिसर में आयोजित शिविर में 53 महिलाओ को एवं गांधी धर्मशाला में 44 स्वंय सहायता समूह की महिलाओ को स्वंय सहायता समूह में सहारनीय कार्य करने के लिए शक्तिवदंन सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। नगर परिषद किशनगढ सभापति दिनेश सिंह राठौड ने शिविर में उपस्थित महिलाओ को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ उठाने की अपील की। शिविर मे नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता संदीप यादव, प्रभारी शांती लाल कुमावत एवं वार्ड पार्षद रामसिंह मीणा एवं सामजसेवी राजू शर्मा उपस्थित थे।