Dark Mode
शक्ति पम्पस ने रचा इतिहास

शक्ति पम्पस ने रचा इतिहास

कोटा। सोलर पंपिंग समाधानों में अग्रणी शक्ति पम्प्स इंडिया लिमिटेड को 50 हजार ऑफ - ग्रिड सौलर फोटोवोल्टिक वाटर पम्पिंग सिस्टम के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से लेटर ऑफ इम्पेनलमेन्ट प्राप्त हुआ जो सम्पूर्ण महाराष्ट्र राज्य में पीएम - कुसुम स्कीम फेस - 3 के कम्पोनेन्ट - बी के लिए है। इस योजना के तहत, किसानों को 90 प्रतिशत की सब्सिडी प्राप्त होने से काफी लाभ होगा। पीएम - कुसुम स्कीम फेस 3 का कम्पोनेन्ट बी विशेष रूप से 3, 5 एवं 7.5 एचपी तक की व्यक्तिगत क्षमता वाले सौलर ऊर्जा संचालित कृषि पंपों के इंस्टॉलेशन पर केंद्रित है।शक्ति पम्प्स के चेयरमैन दिनेश पाटीदार ने कहा, - ‘ इस पहल से डिस्कॉम की अतिरिक्त सब्सिडी लोड में कमी आएगी। इसके अलावा डीजल से सोलर पम्प्स पर स्विच करने से आर्थिक बचत, उर्जा स्वतंत्रता में वृद्धि, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और वायु प्रदूषण को कम करके पर्यावरणीय लाभ होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!