Dark Mode
कोहिमा ट्रिप में शबाना- जावेद का रोमांटिक मोमेंट, तस्वीर ने जीता दिल

कोहिमा ट्रिप में शबाना- जावेद का रोमांटिक मोमेंट, तस्वीर ने जीता दिल

मुंबई।  शबाना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने किग्वेमा गांव का जिक्र करते हुए वहां के अनुभव को खास बताया। उन्होंने लिखा कि गांव साफ-सुथरा है और यहां की व्यवस्था सामुदायिक सहयोग से चलती है।

कोहिमा से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित किग्वेमा गांव अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां शबाना और जावेद को पारंपरिक नागा लोक नृत्य देखने का मौका मिला, जिसने उनकी यात्रा को और यादगार बना दिया। साथ ही उन्होंने स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।

इस गांव का ऐतिहासिक महत्व भी कम नहीं है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह इलाका काफी अहम रहा था, जहां जापानी सेना ने अपना ठिकाना बनाया था। आज यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए पर्यटकों को आकर्षित करती है, खासकर पास की दजुको घाटी इसे और खास बनाती है।

शबाना ने अपनी पोस्ट में वहां के गाइडेड टूर के लिए धन्यवाद भी दिया और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी की तारीफ की। उनकी इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शबाना आजमी जल्द ही ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!