Dark Mode
सेंसेक्स 10.51 अंक चढ़कर खुला, बाजार में तेजी

सेंसेक्स 10.51 अंक चढ़कर खुला, बाजार में तेजी

नई दिल्ली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 10.51 अंक यानी 0.01 फीसदी बढ़कर 83,461.47 अंक पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 5.65 अंक यानी 0.022 फीसदी बढ़कर 25,725.65 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में करीब 1292 शेयरों में तेजी देख रही है, जबकि 921 शेयरों में गिरावट है और 176 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बााजार की चाल से संकेत मिल रहे हैं कि निवेशक फिलहाल चुनिंदा शेयरों पर फोकस बनाए हुए हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक संकेत, कच्चे तेल की कीमतें और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां बाजार की दिशा तय करेंगी। फिलहाल बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता दिख रहा है, लेकिन कॉरपोरेट घोषणाओं और सेक्टोरल मूवमेंट से स्टॉक-विशेष में अवसर बन सकते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 173.81 अंक यानी 0.21 फीसदी उछलकर 83,450.96 के स्‍तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 42.65 अंक यानी 0.17 फीसदी चढ़कर 25,725.40 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!