ईवीएम व वीवीपेट का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न
दौसा - दौसा लोकसभा आम चुनाव 2024 को स्वतंत्र और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में उपयोग होने वाली ईवीएम-वीवीपेट रिजर्व सहित का द्वितीय रेंडमाइजेशन शुक्रवार को जिला कलेक्टे्रट सभागार में हुआ। सामान्य पर्यवेक्षक षण्मुगराजन एस, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर्यवेक्षक डॉ रश्मि एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित्रा पारीक, उम्मीदवार व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दौसा लोकसभा क्षेत्र की सभी 8 विधानसभाओं के 1965 मतदान केंद्रो के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम-वीवीपेट के रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान 2365 बीयू, 2365 सीयू तथा 2544 वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी जवाब दिया। रेंडमाइजेशन बैठक में सहायक रिर्टनिंग अधिकारी दौसा मनीष कुमार जाटव, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी सिकराय यशवंत मीणा, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी लालसोट नरेंद्र कुमार मीणा, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी महवा लाखन सिंह गुर्जर, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी बांदीकुई रामसिंह राजावत, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी बस्सी मुकूट चौधरी, सहायक रिर्टनिंग अधिकारी चाकसू शिवचरण, तहसीलदार थानागाजी एवं डीआईओ वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।