Dark Mode
स्काउट-गाइड का संभाग स्तरीय बेसिक कोर्स जारी

स्काउट-गाइड का संभाग स्तरीय बेसिक कोर्स जारी

उदयपुर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित हो रहे फ्लॉक गाइड यूनिट लीडर संभाग स्तरीय बेसिक कोर्स के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा निदेशालय बीकानेर के निर्देशानुसार महात्मा गांधी विद्यालयों के साथ अन्य राजकीय और निजी विद्यालयों के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 9 मई तक आयोजित होगा।
शिविराधिपति विजय लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि उदयपुर संभाग से 65 गाइड कैप्टन 64 फ्लॉक लीडर की मौजूदगी में मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदय निवास पर स्काउट गाइड का प्रशिक्षण किया जा रहा है। शिविर संचालक अंजना शर्मा, उमा कुमावत एवं कैलाश शर्मा द्वारा प्रतिदिन नई-नई गतिविधियां सिखाई जा रही है।  इसमें सुबह 5 बजे प्रभाती के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाता है। सुबह व्यायाम के बाद  9 बजे विभिन्न सत्र ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हो रहे। इसमें कला कौशल कम सीमित साधनों में कैसे अपने आप को परिस्थितियों में सफल बनाया जाता है। उसके लिए विभिन्न तरह के प्रशिक्षण जैसे पायनियरिंग ऐस्टीमेशन गाइड की योग्यता वृद्धि, जनसंपर्क आंदोलन का इतिहास, नियम प्रतिज्ञा प्रार्थना खेल के माध्यम से बच्चों में शारीरिक विकास को बढ़ावा देना का प्रशिक्षण दिया जाता है। 

प्रशिक्षण में शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन के लिए फलासिया एसीबीओ बाल कृष्ण गोपाल भी पहुंचे और  सशक्त एवं आत्मनिर्भर रहने की बात कही।  उन्होंने कहा यदि दुनिया की भीड़ से अलग निकलना है तो गाइडिंग से अच्छी कोई अन्य गतिविधि नहीं है । इसमें व्यक्ति का मानसिक बौद्धिक शारीरिक आध्यात्मिक संपूर्ण विकास होता है। शिविर में निर्मला मेनारिया, अरविंद, कल्याण, यश, माला उपाध्याय, श्याम पुरोहित, वैशाली सियाल आदि मौजूद रहे।  शिविर में रात्रि शिविर ज्वाल के माध्यम से शिविर में दिनभर की गतिविधियों के बाद अनुरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन संभागियों द्वारा किए जा रहे हैं। शिविर में उदयपुर जिले से 80 प्रतापगढ़ से 6 चित्तौड़गढ़ से 17 एवं डूंगरपुर जिले से 25 संभागियों द्वारा प्रशिक्षण में सहभागिता की जा रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!