
जोजरी और लूणी नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ
जोधपुर।जोधपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव करणसिंह उचियारड़ा ने जोजरी लूणी नदी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार को लूणी के मेलबा गांव में सैकड़ो किसानों के साथ सद्बुद्धि यज्ञ किया । करणसिंह उचियारङा धवा से मेलबा ट्रैक्टर चलकर पहुँचे। जोजरी-लूणी नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है कई बार आंदोलन हुए लेकिन नतीजा शून्य है।सरकार को भगवान सद्बुद्धि दे इसके लिए मंगलवार को संघर्ष समिति द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया इसमें कई सामाजिक और राजनीति से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। इस यज्ञ का उद्देश्य जीवनदायिनी नदियों में बढ़ते प्रदूषण को बचाना है। हवन की पवित्र आहुति के माध्यम से भगवान से प्रार्थना की जिससे शासन और प्रशासन को सद्बुद्धि मिले और इस गंभीर समस्या का शीघ्र और ठोस समाधान निकाले। फैक्ट्रियों से बहने वाला जहरीला पानी आज केवल हमारी नदियों को ही नहीं बल्कि खेतों, फसलों, मवेशियों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी जबरदस्त प्रभावित कर रहा है यह केवल पर्यावरण की समस्या नहीं बल्कि किसान मजदूर और आम लोगों के जीवन स्तर का प्रश्न है। इस यज्ञ में कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बिश्नोई सहित कई नेताओं ने भाग लिया। सभी ने यह संकल्प लिया कि जोजरी और लूनी नदी को बचाने की इस लड़ाई को अन्नदाताओं और क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर पूरी ताकत से लड़ेंगे जब तक इस प्रदूषण पर रोक नहीं लगेगी और हमारे गांव ढाणियों के लोग सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे तब तक यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस सद्बुद्धि यज्ञ में लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा, भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़,पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, जोधपुर शहर उत्तर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सलीम खान , जोधपुर शहर दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, पूर्व विधायक महेंद्रसिह बिश्नोई, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुंती देवड़ा, आरएलपी प्रदेश उपाध्यक्ष थान सिंह डोली, फलोदी विधानसभा प्रत्याशी प्रकाश छगाणी, कुम्भसिंह पातावत,महेश व्यास, प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्रवणराम पटेल खुडाला, लूणी प्रधान प्रतिनिधि हनुमान सिंह राजपुरोहित, शिक्षक नेता शम्भुसिंह मेड़तिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल, मंडोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुम्भाराम मेघवाल, उदयमंदिर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भंवर हटवाल, शेरगढ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, लूणी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सारण, गोपाराम मेघवाल,मुशे खान,सरपंच संघ अध्यक्ष भंवर लाल साईं छोटूसिंह इंद्रोका,पप्पाराम विश्नोई,सतपाल देवासी,हरिसिंह गोलिया मगरा,कालीजाल संरपच लादूसिंह जोधा,हिगोला सरपंच मुशे खा,सिणली सरपंच श्रवण मेघवाल, पूर्व सरपंच श्रीराम विश्नोई,मूलाराम ढाका, हिरालाल पटेल नारनाडी, नाथूसिंह पिपरली, गंगाराम गोदारा सहित सहित सैकड़ो किसान व ग्रामीणजन मौजूद थे।