रोटरी पद्मिनी ने रौपे 110 पौधे
कोटा। सावन के माह प्रारंभ हो चुका है ऐसे में वर्षा ऋतु प्रारंभ होती रोटरी पद्मिनी क्लब की ओर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को दादाबाड़ी स्थित अर्जुनदेव पार्क में आयोजित किया गया।
क्लब सचिव दीप्ति राजावत ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे क्लब सदस्य लहरिए परिधान में पार्क पहुंचे और उन्होने उत्सुकता के साथ पौधा रोपण किया गया। सदस्यों ने पौधरोपण के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी को भी वहन करने की बात कही। पौधरोपण कार्यक्रम में क्बल सदस्य साक्षी अग्रवाल,मंजू यादव,दीप्ति गुप्ता,मोनिका नुवाल व रश्मि दाधीच सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।